
Potato Side Effects: आलू से डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा, स्टडी में दावा
AajTak
जमीन में पैदा होने वाले आलू की न्यूट्रिशन वैल्यू जग जाहिर है. लेकिन क्या जानते हैं आलू कई मायनों में हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ये दिक्कतें मुख्य रूप से आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की वजह से होती है.
पोषक तत्वों से भरपूर आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है. इसे कई तरह की अलग-अलग रेसिपीज के साथ थाली में परोसा जाता है. जमीन में पैदा होने वाले आलू की न्यूट्रिशन वैल्यू जगजाहिर है. लेकिन क्या जानते हैं आलू कई मायनों में हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ये दिक्कतें मुख्य रूप से आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की वजह से होती है. हारवर्ड हेल्थ के मुताबिक, आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे हमारी बॉडी बहुत तेजी डाइजेस्ट करती है. इससे हमारे शरीर का ब्लड शुगर और इंसुलिन काफी बढ़ जाता है और अचानक गिर जाता है. तकनीकी रूप से समझें तो जड़ में पैदा होने वाले सब्जियों का रैंक ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत ज्यादा होता है. GI 'फूड कंटेनिंग कार्बोहाइड्रेट' के लिए एक रेटिंग सिस्टम है जो ये बताता है कि कोई फूड कितनी तेजी आपके शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) लेवल को प्रभावित करता है. फूड जितनी तेजी से ब्लड ग्लूकोज में टूटता है, ब्लड शुगर लेवल पर उतना ही ज्यादा असर पड़ता है. ये शरीर में टाइप-2 डाइबिटीज के खतरे को ट्रिगर कर सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












