Post Vaccination Diet: कोरोना वैक्सीन के असर को और बढ़ा सकती हैं खानपान की ये चीजें, इम्यूनिटी होती है मजबूत
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र तरीका है. देश में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर किया जा रहा है. वैक्सीन लगवाने के बाद सिर दर्द, बुखार, बदन दर्द या फिर थकान जैसे कुछ साइड इफेक्ट महसूस हो रहे हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र तरीका है. देश में वैक्सीनेशन का काम जोरों पर किया जा रहा है. वैक्सीन लगवाने के बाद सिर दर्द, बुखार, बदन दर्द या फिर थकान जैसे कुछ साइड इफेक्ट महसूस हो रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि डाइट और रुटीन पर ध्यान देकर इन साइड इफेक्ट को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं खाने-पीने की किन चीजों से साइड इफेक्ट कम होते हैं, इम्यूनिटी मजबूत होती है और वैक्सीन का असर ज्यादा हो सकता है. प्याज और लहसुन- प्याज और लहसुन दोनों को अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. वैक्सीन लगवाने के बाद खाने में इनका इस्तेमाल करें. कच्चे लहसुन में मैंगनीज, विटामिन B6, फाइबर, सेलेनियम, विटामिन C और कुछ मात्रा में कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन और फॉस्फोरस होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है. वहीं प्याज में भी विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. फल- जिन फलों में पानी की अच्छी मात्रा होती है, वे वैक्सीन के साइड इफेक्ट को कम करने का काम करते हैं. इन फलों को ताजा और अच्छी मात्रा में खाना चाहिए. तरबूज, खरबूज, चीकू, जामुन, अनानास, आम और केला ऐसे फल हैं जो इस मौसम के हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












