
Post-Holi home cleaning tips: होली के बाद मिनटों में चमकाएं फर्श और दीवारें, आजमाएं ये आसान तरीके, नहीं होगा कोई नुकसान!
AajTak
होली के जिद्दी रंगों से फर्श और दीवारों को बचाना अब आसान है, बेकिंग सोडा, सिरका और स्टीम क्लीनिंग जैसे असरदार और सुरक्षित तरीकों से आप टाइल्स, मार्बल और पेंट को बिना नुकसान पहुंचाए मिनटों में चमका सकते हैं. घर की सफाई के ये स्मार्ट हैक्स आपका कीमती समय और मेहनत बचाएंगे.
Cleaning Holi color stains tips: होली का त्योहार खुशियों, मस्ती और रंगों से भरा होता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और पिक्चारी से पानी डालते हैं. रंगों से होली खेलने में तो बहुत मजा आता है और लोग इसे काफी एन्जॉय भी करते हैं. लेकिन असली मुश्किल जब होती है तब यह कलर्स फर्श और दीवारों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं. खासकर केमिकल या गाढ़े गुलाल अगर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट या पेंटेड वॉल्स पर सूख जाएं, तो उन्हें हटाना मुश्किल लगने लगता है.
इनको साफ करने के लिए कई लोग घबराकर हार्श केमिकल्स या तेज स्क्रबर का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे फर्श खराब हो सकता है.तो घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान और मॉर्डन ट्रिक्स से आप इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकते हैं.
होली खेलने के बाद सबसे पहले हल्के दागों के लिए गुनगुने पानी में कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड मिलाएं. उस पानी को माइक्रोफाइबर कपड़े या सॉफ्ट स्पंज से हल्के हाथों दाग वाले हिस्से पर रगड़ें. यह तरीका टाइल्स और वॉशेबल पेंट वाली दीवारों के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यह उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है.
इसके अलावा जिद्दी दागों के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे दाग पर 10 से 15 मिनट लगाकर छोड़ दें, फिर सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें. यह खासतौर पर सफेद दीवारों और मार्बल फ्लोर के लिए असरदार नुस्खा है.
नेचुरल क्लीनिंग हैक की लिस्ट में सिरका स्प्रे भी बहुत काम की चीज है. व्हाइट विनेगर को स्प्रे बोतल में भरकर सीधे दाग पर स्प्रे करें.सिर्फ 5 मिनट बाद ही सूखे कपड़े से पोंछ दें. सिरका कलर को ढीला करता है और बदबू भी खत्म करता है. लेकिन ध्यान रहे, इसे नेचुरल पत्थर जैसे मार्बल पर ज्यादा देर न छोड़ें, इससे वो खराब हो सकते हैं.
दीवार और फर्श से कलर का दाग साफ करने के लिए टूथपेस्ट ट्रिक भी बहुत काम आती है. लेकिन जेल नहीं, बल्कि सफेद टूथपेस्ट लें और दाग पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें. यह छोटी-छोटी छींटों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, खासकर स्विच बोर्ड या दीवार के कोनों पर टूथपेस्ट हैक जल्दी असर करता है.

वॉर में टेक कैसे यूज हो सकता है इसका उदाहरण मिडिल ईस्ट के महाजंग से साबित हो सकता है. अमेरिका लगातार AI कंपनियों के साथ करार कर रहा है ताकि जंग में AI की मदद ली जा सके. एंथ्रॉपिक ने भी स्वॉर्म ड्रोन का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत एक साथ 10 हजार से ज्यादा ड्रोन्स को वॉर में कंट्रोल AI के जरिए किया जा सकता है.












