
Pornography Case: Sherlyn Chopra बोलीं- Raj Kundra की पूजा हम करेंगे, तो दीदी क्या करेंगी?
AajTak
अपने इस ट्वीट के जरिए एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है. शिल्पा को शर्लिन दीदी कहती हैं. शिल्पा शेट्टी ने अभी तक शर्लिन चोपड़ा के उनपर किए गए कमेंट्स का कोई जवाब नहीं दिया है. शर्लिन के मुताबिक शिल्पा ने उनके काम और बोल्ड कंटेंट की तारीफ की थी. जिसकी वजह से वे ये काम करने को मोटिवेट हुई थीं.
पोर्नोग्राफी केस को लेकर शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों लगातार एक दूसरे पर छींटाकशी कस रही हैं. गहना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शर्लिन को राज कुंद्रा की पूजा करनी चाहिए. वे आज जो कुछ भी है राज कुंद्रा की वजह से ही है. अब गहना के इस बयान पर शर्लिन का जवाब सामने आया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












