
POK में बगावत के बीच चर्चा में पाकिस्तान का 'लांडा बाजार', PAK आर्मी का जमकर उड़ रहा मजाक
AajTak
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हालात खराब है. हिंसक झड़पें जारी हैं. पाकिस्तान सरकार द्वारा 38 प्रमुख मांगों को पूरा न करने पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सेना की ज्यादतियों के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन में बदल गया है, जिससे यह इलाका थम-सा गया है.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां पर चार दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब पाकिस्तानी सरकार और सेना के लिए सिरदर्द बन गया है. प्रदर्शनकारी न सिर्फ अपनी 38 मांगों पर अड़े हुए हैं, बल्कि खुलेआम पाकिस्तानी सेना का मजाक भी उड़ा रहे हैं.
दरअसल, इस पूरे बवाल के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसने पाकिस्तान की फजीहत और बढ़ा दी है. वीडियो में प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सेना की वर्दी, हेलमेट और अन्य सामान को महज 10 रुपये में बेचते दिखाई दे रहे हैं. सड़क किनारे लगी जालियों पर सैनिकों के यूनिफॉर्म और हेलमेट टंगे हुए नजर आते हैं और लोग हंसते हुए कह रहे हैं कि ये सब सिर्फ 10 रुपये में. यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और पाकिस्तान की सेना की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है.
प्रदर्शनकारियों का विद्रोही रुख
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक,PoK में प्रदर्शनकारी किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने 38 प्रमुख मांगें रखी हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे 70 साल से अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं और अब या तो उनकी मांगें पूरी होंगी या जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा.
देखें वायरल वीडियो

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











