
PoJK में अधिकारों की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, PAK गोलीबारी में 12 नागरिकों की मौत
AajTak
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoJK) में सार्वजनिक अधिकारों और राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलाने से अब तक 12 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं.
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (Pakistan-occupied Jammu Kashmir) में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलाने की वजह से अब तक करीब 12 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने 29 सितंबर को पूर्ण बंद का आह्वान किया है.
AAC के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. यह बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन सार्वजनिक अधिकारों और राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर हो रहा है. यह प्रोटेस्ट पिछले 72 घंटों से पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoJK) के मुजफ्फराबाद, धीरकोट, और डैडयाल समेत पूरे क्षेत्र में हो रहा है.
यह हिंसा पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियों और भारी बल का इस्तेमाल किए जाने की वजह से भड़की है, जिसमें 12 नागरिक मारे गए हैं. सरकार द्वारा 38 प्रमुख मांगों को पूरा करने में विफलता के कारण लोगों में गुस्सा है.
12 नागरिकों की मौत और 200 घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 12 नागरिक मारे जा चुके हैं. मुजफ्फराबाद में पांच प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी गई, जबकि धीरकोट में पांच और डैडयाल में दो प्रदर्शनकारी मारे गए हैं. इसके अलावा, 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं और ज्यादातर को गोली के घाव लगे हैं. इस स्थिति ने पिछले 72 घंटों से पूरे क्षेत्र को पंगु बना दिया है.
यह भी पढ़ें: 'दोगली हो', मर्यादा भूली कश्मीरी हसीना, 21 साल की अशनूर को किया टारगेट, परवरिश पर उठाए सवाल

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









