
Poco M4 5G हुआ भारत में लॉन्च, मिलता है 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, जानिए कीमत
AajTak
Poco M4 5G Price In India: पोको ने अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह हैंडसेट 50MP के रियर कैमरा के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M4 5G लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने इसे अफोर्डेबल 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया है. अगर आप एक एंट्री लेवल 5G हैंडसेट की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.
IP52 रेटिंग वाला यह डिवाइस 18W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी ने इस फोन के ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन पहले ही टीज कर दिए थे. हैंडसेट में आपको पोको की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है.
फ्रंट में नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जबकि रियर साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. रियर साइड में आपको लंबा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
पोको ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है.
हैंडसेट को आप तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और यलो में खरीद सकेंगे. हैंडसेट पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा. इस फोन को आप Flipkart से खरीद सकेंगे. इसकी पहली सेल 5 मई को होगी.
Poco M4 5G में आपको 6.58-inch की IPS LCD स्क्रीन मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. प्रोटेक्शन के लिए आपको गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है, जिसमें आपको 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











