
Poco के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर्स
AajTak
Poco के पहले 5G स्मार्टफोन Poco M3 Pro 5G की आज पहली सेल है. Poco M3 Pro 5G 90Hz रिफ्रश रेट डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसे आज Flipkart के जरिए बेचा जाएगा.
Poco के पहले 5G स्मार्टफोन Poco M3 Pro 5G की आज पहली सेल है. Poco M3 Pro 5G 90Hz रिफ्रश रेट डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. Poco M3 Pro 5G को आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है. इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा. इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें ब्लू, ब्लैक और येलो कलर ऑप्शन्स शामिल हैं. Poco M3 Pro 5G के कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है. इसमें कस्टमर्स को 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध करवाई जा रही है. दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 15,999 रुपये है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











