
PNB के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसे निकालने को लेकर होने वाला है बड़ा बदलाव!
AajTak
पंजाब नेशनल बैंक कैश ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव करने वाला है. डेबिट कार्ड से कैश की निकासी की लिमिट बढ़ाई जा सकती है. ग्राहक अब एटीएम से अधिक पैसे की निकासी कर सकते हैं. उन्हें लिमिट बढ़वाने के लिए ये काम करना होगा.
पब्लिक सेक्टर (Public Sector) के प्रमुख बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) जल्द ही अपने ग्राहकों को खुशखबरी दे सकता है. पीएनबी डेबिट कार्ड (Debit Card) से ट्रांजेक्शन (Transaction) की लिमिट में बदलाव करने की तैयारी में है. इसको लेकर पीएनबी ने संकेत भी दिए हैं. बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर लिखा है कि प्रिय ग्राहकों, बैंक जल्द ही हाई एंड वेरिएंट डेबिट कार्ड से लेनदेन की ट्रांजेक्शन की लिमिट में बदलाव करेगा.
बढ़ने वाली है ट्रांजेक्शन की लिमिट
पंजाब नेशनल बैंक के अनुसार, मास्टर कार्ड, रुपे और वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड के सभी प्लैटिनम वेरिएंट के लिए रोजाना एटीएम से निकासी की लिमिट को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया जा सकता है. वहीं, POS पर ग्राहक प्रतिदन 1,25,000 रुपये की जगह 3,00,000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. बैंक ने कहा कि रुपे सिलेक्ट और वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड के लिए ATM से नकद निकासी की लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,50,000 रुपये की जाएगी. इन कार्डों के लिए POS से लेनदेन की रोजाना की लिमिट को 1,25,000 रुपये से बढ़कर 5,00,000 रुपये तक किया जाएगा.
ऐसे लिमिट बढ़वा सकते हैं ग्राहक
पीएनबी ने एक बयान में कहा कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, पीएनबी एटीएम, आईवीआर या बेस ब्रांच में जाकर ट्रांजेक्शन की लिमिट में हुए बदलाव का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही पीएनबी ने अपने ग्राहकों से कार्ड सेफ्टी को लेकर कहा कि वे किसी के साथ भी अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें.
दरअसल, कई बार साइबर अपराधी ग्राहकों को फोन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाने का झांसा देकर उनकी पर्सनल जानकारियां हासिल कर लेते हैं. इसके बाद वो ग्राहकों के खाते से अवैध तरीके से पैसों की निकासी कर लेते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












