
PM Surya Ghar Scheme: फ्री बिजली स्कीम पर कैसे मिलेगी सब्सिडी? 6 आसान स्टेप में जानिए पूरा प्रोसेस
AajTak
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana) के तहत 1-किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले व्यक्ति को 30 हजार की सब्सिडी दी जाएगी. 2 किलोवाट सिस्टम लगाने वालों को नई सब्सिडी 60,000 रुपये होगी.
सरकार ने आम लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली (Free Electricity) देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Scheme) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जाएगा. नई स्कीम के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम (Sunroof Solar System) लगाने वाले लोगों को सब्सिडी जारी किया जाएगा. इस योजना के तहत कम से कम 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana) के तहत 1-किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले व्यक्ति को 30 हजार की सब्सिडी दी जाएगी. 2 किलोवाट सिस्टम लगाने वालों को नई सब्सिडी 60,000 रुपये होगी, जबकि 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने शख्स को 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. आइए जानते हैं आप कैसे इस योजना में सब्सिडी पा सकते हैं.
कैसे मिलेगी सब्सिडी
कहां से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन? अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो https://pmsuryaghar.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. अपनी पूरी जानकारी के साथ आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
इतने रुपये होंगे खर्च सरकार ने जानकारी दी थी कि इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जाएगा, जिस अपनी घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल कराना होगा. सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत कुल 75,021 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











