
PM Modi US Visit: ढोल-नगाड़े और मोदी-मोदी के नारे... अमेरिका पहुंचने पर ऐसे हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत
AajTak
PM Narendra Modi US Visit: पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है. उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है. 22 सितंबर यानी रविवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मैं न्यूयॉर्क शहर में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.
PM Narendra Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे. इस दौरान वह क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे साथ ही संयुक्त राष्ट्र में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी शनिवार को जैसे ही पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. पारंपरिक परिधान पहने भारतीय समुदाय के लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था. इस दौरान कुछ लोगों ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक शहर फिलाडेल्फिया पहुंचे. विलमिंगटन, डेलावेयर में द्विपक्षीय और क्वाड समिट को लेकर व्यस्तता से भरपूर दिन रहने वाला है. देखते रहिए.
वहीं, पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है. उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है. 22 सितंबर यानी रविवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मैं न्यूयॉर्क शहर में मोदी एंड यूएस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.
अमेरिका पहुंचने पर पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया कि फिलाडेल्फिया पहुंच गया हूं. आज का प्रोग्राम क्वाड शिखर सम्मेलन और अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि पूरे दिन की चर्चाएं हमारी दुनिया को बेहतर बनाने और प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में योगदान देंगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









