
PM Modi Rally in Bahraich: '22 में भी जनता घोर परिवारवादियों को हराएगी,' बहराइच में बोले प्रधानमंत्री मोदी
AajTak
उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में रोहेलखंड से तराई बेल्ट और अवध क्षेत्र शामिल हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इसी चरण में लखनऊ का भी रण है, जहां बड़े-बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर है. यूपी में चौथे राउंड की चुनावी लड़ाई की सबसे बड़ी रणभूमि राजधानी लखनऊ है. लखनऊ की नौ सीटों पर बुधवार को वोट पड़ेंगे. यूपी में पांचवें दौर के लिए आज दिग्गजों ने हुंकार भरी है. आज प्रधानमंत्री मोदी ने बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित किया. रैली में प्रधानमंत्री समाजवादी पार्टी पर वार करते नजर आए. पीएम ने कहा कि "वो अभी सुधरे नहीं हैं, मौके की तलाश में हैं. 2022 में भी जनता घोर परिवारवादियों को हराएगी. देखें आगे क्या बोले प्रधानमंत्री.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











