
PM Modi Kanpur Visit Live: IIT कानपुर में पीएम मोदी बोले- अब पूरी दुनिया पर छा जाने का सपना है
ABP News
PM Modi Kanpur Visit Live: PM मोदी आज कानपुर में दोपहर डेढ़ बजे मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. पीएम IIT-कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे और निराला नगर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे
PM Modi Kanpur Visit Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र आज कानपुर का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी आज कानपुरवासियों को और मेट्रो रेल का तोहफा देंगे. इसके बाद वे चुनावी प्रचार की कमान भी संभालेंगे. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है.
More Related News













