
PM Modi in Germany: मिशन जी-7 पर पीएम मोदी, बवेरियन बैंड से हुआ शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें
AajTak
PM Modi in Germany: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 सम्मेलन के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ. भारतीय समुदाय से पीएम मोदी एक बार फिर गर्मजोशी के साथ मिले. बच्चों से बात की. पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर के निमंत्रण पर म्यूनिख पहुंचे हैं. म्यूनिख पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बवेरियन बैंड ने शानदार स्वागत किया. जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता पर जी7 शिखर सम्मेलन चर्चा में भाग लेने के अलावा, पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के मौके पर कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. देखिए पीएम के स्वागत की ये तस्वीरें.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










