
'PM मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं...', केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार
AajTak
प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, 'मैं आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि तीन चरण में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े के करीब-करीब पहुंच गए हैं. चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी और निश्चित रूप से हम 400 पार की ओर आगे बढ़ेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर हैं. शनिवार को पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और फिर प्रेस कान्फ्रेंस की. अमित शाह ने दावा किया कि इस बार बीजेपी तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेगी. अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे.
'तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेंगे'
प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, 'मैं आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि तीन चरण में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े के करीब-करीब पहुंच गए हैं. चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी और निश्चित रूप से हम 400 पार की ओर आगे बढ़ेंगे. चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मतदान है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी कम्प्लीट स्वीप करने जा रही है और बड़ी मजबूती के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में सबसे बड़ा दल बीजेपी बनकर उभरेगी. इसका मतलब है कि इन राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें अगर किसी दल को मिलेंगी तो वह है भारतीय जनता पार्टी. तेलंगाना में हम लगभग-लगभग 10 से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे.'
'केजरीवाल को अंतरिम जमानत सिर्फ प्रचार के लिए मिली है'
केजरीवाल की अंतरिम जमानत के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें (अरविंद केजरीवाल को) अंतरिम जमानत सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए दी है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने केस दायर किया था कि मेरी गिरफ्तारी गलत है जो सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना. फिर प्रेयर मॉडिफाई की कि मुझे बेल दी जाए, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना. सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार करने के लिए 1 तारीख तक की अंतरिम जमानत दी गई है और 2 तारीख को उन्हें फिर से एजेंसियों के सामने सरेंडर करना है. अगर अरविंद केजरीवाल इसे क्लीन चिट मानते हैं तो मुझे लगता है कि इनकी कानून की समझ बड़ी निर्बल है.'

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



