
PM मोदी बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे, इंडियन आर्मी का दिखेगा जलवा, जानिए पूरा कार्यक्रम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसमें वे बतौर अतिथि बुलाए गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस को बैस्टिल डे के रूप में भी जाना जाता है. यह हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है. बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है. इस परेड में फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे. पीएम मोदी को अतिथि के तौर पर बुलाया गया है. उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैं. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. इस परेड कार्यक्रम में फ्रांस के जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी जलवा दिखाएंगे. पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का आज दूसरा दिन है.
बता दें कि फ्रांस में बैस्टिल दिवस पर विदेशी नेताओं को अतिथि के रूप में कम ही आमंत्रित किया जाता है. आखिरी बार 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यौता दिया गया था. फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे परेड) बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जाता है. यह 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हमले की याद दिलाता है. बैस्टिल डे परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है.
कारोबारियों से चर्च, एलिसी पैलेस में स्वागत
बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों की 269 सदस्यीय टीम शामिल होगी. जबकि भारतीय वायु सेना के विमान फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन करेंगे. पीएम मोदी फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्राउन-पिवेट से मिलेंगे. वे कारोबारियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी का एलिसी पैलेस में औपचारिक स्वागत होगा.
पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिला
बाद में पीएम मोदी और मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेता भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे. बाद में शाम को मैक्रों, पेरिस के प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय परिसर में मोदी के लिए भोज की मेजबानी करेंगे. वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री का फ्रांस पहुंचने पर रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया. उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









