
PM मोदी ने लगवाई वैक्सीन, डॉ. नरेश त्रेहान बोले- 6 महीने में भारत को मिल सकती है हर्ड इम्युनिटी
AajTak
मेदांता अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नरेश त्रेहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम के बाद कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम दूर हो जाएगा और साफ हो जाएगा कि कोवैक्सीन सुरक्षित है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की आज शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह एम्स पहुंचकर कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की पहली डोज ली. पीएम मोदी के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि अब वैक्सीनेशन की रफ्तार और तेज होगी. मेदांता अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नरेश त्रेहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम के बाद कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम दूर हो जाएगा और साफ हो जाएगा कि कोवैक्सीन सुरक्षित है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, इस वैक्सीन का कोई बड़ा साइड इफेक्ट अब तक सामने नहीं आया है, केवल थकान या बुखार जैसी शिकायतें आई हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









