
PM मोदी ने बांग्लादेश में की काली की पूजा, बोले- कोरोना से मुक्ति दिलाएं मां
AajTak
पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे मां काली के चरण में पूजा करने का सौभाग्य मिला है. हमने कोरोना से उबरने के लिए मां काली से प्रार्थना की. पीएम ने कहा कि मां काली के इस मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालु आते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन जेशोरेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. जेशोरेश्वरी काली मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे मां काली के चरण में पूजा करने का सौभाग्य मिला है. हमने कोरोना से उबरने के लिए मां काली से प्रार्थना की. पीएम मोदी ने कहा कि मां काली के मंदिर परिसर में कम्युनिटी हॉल की जरूरत है. भारत इसके निर्माण की जिम्मेदारी निभाएगा. पीएम ने कहा कि जब मां काली के लिए यहां मेला लगता है तो दोनों देशों के भक्त यहां आते हैं. एक सामुदायिक हॉल की आवश्यकता है, जो बहुउद्देश्यीय होना चाहिए ताकि जब लोग काली पूजा के दौरान यहां आएं, तो यह उनके लिए उपयोगी हो.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









