
PM मोदी ने जापान के पीएम किशिदा से की मुलाकात, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे. हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे.
पीएम मोदी ने कहा, इस दुख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं. पिछली बार जब मैं आया तब शिंजो आबे से काफी लंबी बात हुई थी और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी.
द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी और फुमियो किशिदा के बीच दोनों देशों में संबंधों को गहरा करने के विचारों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने, और इस क्षेत्र में और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समूहों और संस्थानों में एक साथ काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को भी जताया.
शिंजो आबे की पत्नी से भी मिलेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे. शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है. भारत ने आबे के सम्मान में 9 जुलाई 2022 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी. बता दें कि शिंजो आबे को भारत और जापान के संबंधों को मजबूत करने वाले जापानी प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाता है.
कैसे हुई थी आबे की हत्या?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









