
PM मोदी ने कहा- 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत... जानिए ये लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या-क्या करना होगा
AajTak
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जब 2047 में आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत का तिरंगा विकसित देश के तौर पर फहराना है. लेकिन कोई देश कैसे विकसित होता है? भारत को विकसित देश बनने के लिए क्या-क्या करना होगा? जानते हैं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विकसित भारत का संकल्प रखा. लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा तब हमें भारत का झंडा विकसित देश के तौर पर फहराना है.
77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, 'जब 2047 में देश आजादी के 100 साल मनाएगा. तो उस समय तिरंगा एक विकसित भारत का झंडा होना चाहिए. हमें रुकना नहीं चाहिए. उसके लिए सुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता पहली जरूरत है. हमें इसे मजबूती से खाद पानी देना चाहिए.'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, '2047 में जब देश आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा तो मेरा देश विकसित भारत बनकर रहेगा. मैं देश के सामर्थ्य के आधार पर ये कह रहा हूं.'
पीएम मोदी ने पिछले साल भी लाल किले से 2047 तक विकसित भारत का महासंकल्प रखा था. तब उन्होंने कहा था कि अब बहुत बड़े संकल्प को लेकर चलना होगा और वो संकल्प है विकसित भारत का. इससे कम कुछ नहीं होना चाहिए.
लगातार दो साल से लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी अपने 'ड्रीम' के बारे में बता रहे हैं. और उनका ड्रीम है 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना.
लेकिन कोई देश 'विकसित' कब कहलाता है? कोई देश तब विकसित देश कहलाता है, जब वहां की आर्थिक सेहत अच्छी होती है. वहां के लोगों को रहन-सहन बेहतर होता है. स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर बुनियादी ढांचा तक... सबकुछ बेहतरीन होता है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









