
PM मोदी ने इजरायल के पीएम से की बात, मौजूदा हालातों पर जताई चिंता
AajTak
यूएई के राष्ट्रपति से बात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है. बातचीत के दौरान पीएम ने मौजूदा हालातों पर चिंता जताई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने हाल के घटनाक्रमों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से भी बात की और संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. भारत ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
पीएम ने नेतन्याहू से बातचीत के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. पीएम ने एक्स पर लिखा, 'इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई.'
पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. साथ ही भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया.
पीएम मोदी और नेतन्याहू की ये बातचीत ऐसे वक्त में हुई है जब मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष और संबंधित घटनाओं ने क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर चुनौती दी है.
UAE के राष्ट्रपति से भी की बात
बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











