
PM मोदी जिससे बच रहे थे, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कह दी वही बात
AajTak
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान मॉरिसन ने पीएम मोदी से कहा कि रूस को यूकेन पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने रूस को लेकर भारत के स्वतंत्र रुख पर भी टिप्पणी की है
यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा से भारत अब तक बचता रहा है लेकिन मौके-बे मौके सहयोगी देश भारत से आग्रह करते रहे हैं कि वो रूसी हमले की निंदा करे. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संगठन क्वॉड (QUAD) में भारत को छोड़कर सभी देशों ने यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध किया है और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कहा है कि रूस को यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
यूक्रेन युद्ध ने भारत और क्वॉड के बाकी सदस्य देशों के बीच मतभेद को उजागर किया है. भारत के अलावा अन्य सदस्य देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. ये देश यूक्रेन को रूस का मुकाबला करने के लिए सैन्य और वित्तीय मदद भी दे रहे हैं.
लेकिन भारत रूस से अपने गहरे रक्षा संबंधों को देखते हुए मामले पर तटस्थ रुख अपनाए हुए है. भारत अपने ज्यादातर सैन्य हथियार रूस से खरीदता है. रक्षा उपकरणों के लिए भारत मुख्य रूप से रूस पर निर्भर है. दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती भी रही है. ऐसे में भारत रूसी हमले को लेकर कुछ भी बोलने से बचता दिख रहा है.
पीएम मोदी ने रूस की आलोचना किए बिना ही कई मौकों पर यूक्रेन में शांति का आह्वान किया है. संयुक्त राष्ट्र में रूस के हमले की निंदा से जुडे़ कई प्रस्ताव लाए गए लेकिन भारत ने किसी भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है.
भारत के स्वतंत्र रुख पर बोला ऑस्ट्रेलिया
भारत के स्वतंत्र रुख की ऑस्ट्रेलिया ने सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं की है. ऑस्ट्रेलिया ये बात समझता है कि भारत कई क्षेत्रों में रूस पर निर्भर है. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का मानना है कि अगर भारत पर रूस की आलोचना के लिए दबाव बनाया जाता है तो भारत सरकार में नाराजगी बढ़ जाएगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









