
PM मोदी को लेकर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, अब अमेरिका ने दिया रिएक्शन
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारत के प्रधानमंत्री पर निजी हमले करते हुए नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी. वहीं, अब अमेरिकी की तरफ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच इस तरह से वाक युद्ध हो.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर अब अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों के साथ हमारी अच्छी साझेदारी है और हम नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच इस तरह से वाकयुद्ध हो. पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने सारी हदें पार करते हुए पीएम मोदी पर निजी हमला करते हुए उन्हें 'गुजरात का कसाई' कहा था. बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि पाकिस्तान किसी भी हद तक गिर सकता है.
अब इस पूरे मामले पर अमेरिका का रिएक्शन आया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस से सोमवार को रूटीन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के मंत्री की पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारत की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया. नेड प्राइस ने इस पर कहा, भारत के साथ जहां हमारी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है. वहीं पाकिस्तान के साथ भी हम अच्छी साझेदारी रखते हैं. लेकिन हम दोनों देशों के साथ संबंध को एक-दूसरे से जोड़ कर नहीं देखते हैं.
नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अमेरिका के रिश्तों का अच्छा होना जरूरी है.
अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि सच्चाई यह है कि दोनों देशों के साथ हमारी अच्छी साझेदारी है इसलिए हम भारत और पाकिस्तान के बीच वाक युद्ध नहीं देखना चाहते हैं. नेड प्राइस ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच एक रचनात्मक बातचीत हो और हमें लगता है कि यही पाकिस्तान और भारत के लोगों के लिए बेहतर है. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से काम हैं जो हम द्विपक्षीय रूप से एक साथ कर सकते हैं.
पीएम मोदी ने मुझे सही साबित कर दिया, अब क्यों बोले बिलावल भुट्टो
अमेरिकी प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि दोनों देशों के बीच निश्चित रूप से ऐसे मतभेद हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है. नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका एक पार्टनर के रूप में दोनों देशों की मदद करने के लिए तैयार है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









