
PM मोदी के सम्मान में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रखा डिनर, फर्स्ट लेडी ने किया वेलकम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के फ्रांस के दौरे पर हैं. उन्होंने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इसके बाद वह एलिसी पैलेस पहुंचे. जहां उनके सम्मान में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिनर का आयोजन किया. इस दौरान फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में गुरुवार रात भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी के सम्मान में एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की.
पीएम मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे. प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. वहीं रात्रिभोज से ठीक पहले विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "एक करीबी दोस्त से मुलाकात. राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक एलीसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के लिए अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने और गहरे संबंधों को संजोने का एक अवसर है.
A rendezvous with a close friend. PM @narendramodi warmly received by President @EmmanuelMacron for a private dinner at the historic Élysée Palace. An occasion for the two leaders to further strengthen their bonds of friendship and to cherish the deep-rooted 🇮🇳-🇫🇷 ties. pic.twitter.com/FsgrTWaQ33
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भव्य डिनर के लिए मैक्रों को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर कहा कि आज शाम एलिसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और श्रीमती मैक्रों को धन्यवाद देता हूं.
I thank President @EmmanuelMacron and Mrs. Macron for hosting me at the Élysée Palace this evening. pic.twitter.com/OMhydyleph

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









