
PM मोदी के बिहार दौरे पर कांग्रेस नेताओं का निशाना, कहा- वादा पूरा नहीं करते पीएम
AajTak
PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पीएम पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस विपक्ष को वह पानी पी-पीकर कोसते थे. उसी विपक्ष के नेताओं को आपको बाहर के देशों में अपनी बात पहुंचाने के लिए भेजना पड़ा है. बीजेपी के नेता कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम पटना में शाम को एक मेगा रोड शो करेंगे. पीएम के बिहार दौरे को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस नेता पीएम को बिहार दौरे की आलोचना कर रहे हैं तो जेडीयू के नेता इस दौरे को एक पंथ दो काज के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात में रैली और रोड शो कर रहे हैं, पीएम राजस्थान में जाकर फिल्मी डायलॉग दे रहे हैं. पीएम आंध्रा और केरल में हंसी-मजाक कर रहे थे. पीएम पहलगाम-पुंछ कब जाएंगे, पीएम पीड़ितों को परिवारों से कब मिलेंगे. आज सवाल इस बात का है कि देश पर आपदा है और मोदी का प्रचार-प्रसार चालू है. क्या देश के प्रधानमंत्री को ये शोभा देता है.
उन्होंने कहा कि जिस विपक्ष को आप पानी पी-पीकर कोसते थे, आज भी कोस रहे हैं. 11 साल सत्ता में रहने के बाद और 90 मुल्क घुसने के बाद आपको बाहर के देशों में अपनी बात पहुंचाने के लिए उसी विपक्षी की जरूरत पड़ रही है. बीजेपी के नेता कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप हैं.
'वादा पूरा नहीं करते पीएम'
पीएम के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रमेश राम ने कहा, 'पीएम मोदी जो भी वादा करते हैं वो कभी पूरा नहीं होता. चुनाव के वक्त वह सिर्फ घोषणा करते हैं, जनता मोदी से न उम्मीद हो गई है.'
'बिहार के लिए अच्छा है पीएम का दौरा'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








