
PM मोदी के दौरे का विरोध करने वाले हिफाजत के नेता पकड़े गए महिला के साथ, शेख हसीना ने बताया इस्लाम पर कलंक
AajTak
कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के संयुक्त महासचिव मामूनुल हक के रिसॉर्ट में एक महिला के साथ पकड़े जाने पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस संगठन को इस्लाम के नाम पर कलंक बताया है. मामूनुल हक जिस महिला के साथ पकड़े गए थे, उसे उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी बताई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले महीने 26 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा के दौरान वहां हिफाजत-ए-इस्लाम नाम के संगठन ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे. बांग्लादेश के चटगांव और ब्राम्ह्णबरिया में इस कट्टरपंथी संगठन के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी. पीएम मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान कई दिनों तक प्रदर्शन करने वाला हिफाजत-ए-इस्लाम फिर से सुर्खियों में है. इस संगठन के संयुक्त महासचिव एक रिसॉर्ट में महिला के साथ पकड़े जाने के बाद से मामले को दबाने में लगे हैं तो वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ऐसे लोगों को इस्लाम के नाम पर कलंक बताया है. (फोटो-Getty Images) कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के संयुक्त महासचिव मामूनुल हक के रिसॉर्ट में एक महिला के साथ पकड़े जाने पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने इस संगठन को इस्लाम के नाम पर कलंक बताया है. मामूनुल हक जिस महिला के साथ पकड़े गए थे, उसे उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी बताया. (फाइल फोटो-ढाका ट्रिब्यून)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









