
PM मोदी के इंटरव्यू पर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने दी प्रतिक्रिया, सीमा विवाद पर कही ये बात
AajTak
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने संपादकीय में कहा है कि पीएम मोदी के इंटरव्यू से चीन और भारत के संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं. यह एक तरह से सीमा विवाद को लेकर भारत के रवैये में नरमी का संकेत है कि भारत व्यावहारिक रूप से समस्याओं और द्विपक्षीय संबंधों को सुलझाना चाहता है. संपादकीय में कहा गया कि सीमा विवाद केवल चीन और भारत संबंधों का नहीं है. इसे द्विपक्षीय संबंधों में उचित महत्व दिया जाना चाहिए. दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों से इस मुद्दे को सुलझाने में समझदारी दिखाई है. अगर भारत पीएम मोदी के बयान पर अमल करता है और चीन से सहमति जताता है तो दोनों देशों के संबंध सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
भारत और चीन संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने हाल ही में अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं. भारत और चीन को जल्द से जल्द सीमा स्थिति को सुलझाने की जरूरत है ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों के आड़े आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके.
ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा कि पीएम मोदी का कहना है कि भारत और चीन के बीच स्थाई और शांतिपूर्ण संबंध सिर्फ दोनों देशों के लिए ही जरूरी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं. रॉयटर्स ने उनकी इस टिप्पणी को चीन-भारत द्विपक्षीय मुद्दों को लेकर भारत के नरम रुख के तौर पर पेश किया है.
अखबार लिखता है कि भारत, विशेष रूप से सैन्य और राजनयिक स्तर पर अधिकारी कई बार चीन और भारत संबंधों और सीमा मुद्दों पर टिप्पणियां करते रहे हैं. ये टिप्पणियां कभी नरम होती हैं तो कभी बेहद सख्त. हालांकि, पीएम मोदी का ये बयान, विशेष रूप से इस मामले पर उनका स्पष्ट रुख कभी-कभी ही देखने को मिलता है लेकिन ये समयबद्ध हैं. पिछली बार मोदी ने इस तरह का बयान 2023 में जापान के हिरोशिमा में हुई G-7 समिट के दौरान दिया था. उन्होंने कहा था कि चीन के साथ भारत की सीमा पर शांति दोनों देशों के सामान्य संबंधों के लिए जरूरी है और भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस बार उनका ये बयान अमेरिका के पक्षपाती रुख की वजह से चीन और भारत का सीमा तनाव बढ़ने और भारत के लोकसभा चुनाव से पहले आया है.
संपादकीय में आगे कहा गया कि पीएम मोदी के इंटरव्यू से चीन और भारत के संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं. यह एक तरह से सीमा विवाद को लेकर भारत के रवैये में नरमी का संकेत है कि भारत व्यावहारिक रूप से समस्याओं और द्विपक्षीय संबंधों को सुलझाना चाहता है. संपादकीय में कहा गया कि सीमा विवाद केवल चीन और भारत संबंधों का नहीं है. इसे द्विपक्षीय संबंधों में उचित महत्व दिया जाना चाहिए. दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों से इस मुद्दे को सुलझाने में समझदारी दिखाई है. अगर भारत पीएम मोदी के बयान पर अमल करता है और चीन से सहमति जताता है तो दोनों देशों के संबंध सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
अखबार लिखता है कि यकीनन बेहद प्रभावशाली अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक में मोदी का इंटरव्यू प्रकाशित हुआ है. उनके (मोदी) इस तरह के बयान शायद अमेरिका में कुछ लोगों को रास नहीं आ सकते, जो चीन और भारत के खराब संबंधों के जरिए चीन को कमजोर करने की मंशा रखते हैं.
पीएम मोदी ने क्या कहा था?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









