
PM मोदी की सभा पकड़ा गया फर्जी एनएसजी जवान, सेना-आईबी समेत कई एजेंसियां कर रहीं जांच
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों महाराष्ट्र में थे. जानकारी सामने आई है कि उस दिन एक शख्स ने एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र बनाकर पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके अलावा सेना, आईबी समेत कई अन्य एजेंसियां भी मामले में जांच कर रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में थे. यहां उन्होंने करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया था. जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए मैदान में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था. हालांकि शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है.
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है. वह भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है. पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है. वहीं सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम सुरक्षा अधिकारी जैसी कई एजेंसियां संदिग्ध की जानकारी की जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था.
4500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में थे तैनात
पीएम की सुरक्षा के लिए 4500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की चार टुकड़ियां और दंगा विरोधी दस्ते के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की उनके कार्यक्रम में लगाया गया था. पीएम के आगमन को लेकर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आस-पास के इलाकों को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था. इसके अलावा कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी.
पीएम ने दो नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई दौरे पर दो नई मुंबई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन किया. उन्होंने मुंबई मेट्रो के 2a और 7 रूट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया है. यह 12,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. ये लाइनें अंधेरी से दहिसर तक 35 किलोमीटर लंबे एलेवेटेड कॉरिडोर में फैली है. 18.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन 2ए दहिसर (पूर्व) को 16.5 किलोमीटर लंबे डीएन नगर (येलो लाइन) को जोड़ती है जबकि मेट्रो लाइन 7 अंधेरी (ईस्ट) को दहिसर (पूर्व) से जोड़ती है. पीएम ने इन मेट्रो लाइनों की आधारशिला 2015 में रखी थी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









