
PM मोदी की मिमिक्री, भगवंत मान पर तंज, अब नीलगाय... जानें कब-कब विवादों में घिरे श्याम रंगीला?
AajTak
राजस्थान वन विभाग ने नोटिस जारी कर श्याम रंगीला को तलब किया है. उन पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है. हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है जब रंगीला का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो. आइए जानते हैं कब-कब मुश्किलों में घिरे श्याम रंगीला...
पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर फेमस हुए कॉमेडियन श्याम रंगीला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. राजस्थान वन विभाग ने नोटिस जारी कर रंगीला को तलब किया है. उन पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है. हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है जब रंगीला का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो.
जब पेट्रोल पंप पर वीडियो बनाने के बाद मुश्किल में फंसे
इससे पहले राजस्थान के एक पेट्रोल पंप पर वीडियो बनाने के बाद वो मुश्किल में फंस गए थे. उन्होंने पेट्रोल पंप पर पीएम की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कटाक्ष किया गया था. जब वीडियो वायरल हुआ तो पेट्रोल पंप के मालिक ने रंगीला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.
मित्रों आपदा में अवसर तलाशें. गिलास आधा भरा देखें... पेट्रोल क़ीमतें भी अच्छी है अगर मेरी नज़र से देखें... तो देखिए और share कीजिए . #PetrolDieselPriceHike #PetrolPrice #PetrolPriceHike #shyamrangeela pic.twitter.com/R5dc1obSno
जब कॉमेडी शो में हुआ था विवाद
राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे श्याम रंगीला को 2017 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' नामक कॉमेडी शो में एक एक्ट के बाद शोहरत मिली थी. लेकिन इसी शो को लेकर रंगीला ने दावा किया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें राजनेताओं की मिमिक्री नहीं करने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं कथित तौर पर उनके एक एक्ट को भी प्रसारित करने से रोक दिया गया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











