
PM मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत... गाजा पीस प्लान और आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
AajTak
MEA द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और इजरायल के नागरिकों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की. पीएम मोदी ने भी बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की. साल 2026 में दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत थी, जिसमें भारत-इजरायल सामरिक साझेदारी, गाजा में शांति प्रक्रिया और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और इजरायल के नागरिकों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की. बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ष 2026 में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए साझा प्राथमिकताओं की पहचान की. दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-इज़रायल संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण से निर्देशित रहेंगे.
गाजा शांति योजना पर हुई ब्रीफिंग
MEA के बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को गाजा पीस प्लान के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया. यह योजना अमेरिका समर्थित कूटनीतिक ढांचा है, जिसका उद्देश्य इज़रायल-हमास संघर्ष को समाप्त कर क्षेत्र में स्थायी और न्यायसंगत शांति स्थापित करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र में न्यायपूर्ण और टिकाऊ शांति के प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया.
आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस'
दोनों नेताओं ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दोहराया और आतंकवाद के सभी रूपों और स्वरूपों के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है और क्षेत्रीय तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









