
PM मोदी, अमित शाह और CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. अभियुक्त रामपत यादव पुत्र तुलसीराम यादव को ग्राम होशियारपुर सेक्टर 51 से गिरफ्तार किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. अभियुक्त रामपत यादव पुत्र तुलसीराम यादव को ग्राम होशियारपुर सेक्टर 51 से गिरफ्तार किया गया है. रामपत यादव नोएडा का रहने वाला है. पुलिस ने सोमवार को कहा कि 49 वर्षीय नोएडा निवासी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर पर "आपत्तिजनक" टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत होशियारपुर गांव के निवासी रामपत यादव को उनकी टिप्पणियों का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया.
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद आरोपी रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस प्रकरण पर स्वत: संज्ञान लिया है.
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (बी) (समाज में दरार पैदा करने के लिए अफवाह फैलाना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
स्थानीय पुलिस कर्मियों ने बताया कि पांच-छह महीने पहले तक परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले यादव ने कहा कि उसे अपने टिप्पणियों पर खेद है. अधिकारी ने बताया कि उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







