
PM मोदी अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों के नामकरण प्रोग्राम में होंगे शामिल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नामकरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे. परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नामकरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे. परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा.
प्रधानमंत्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे. पराक्रम दिवस पर पीएम 23 जनवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे.
उधर, गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे. नेताजी बोस की जयंती मनाने के लिए पोर्ट ब्लेयर में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध डांसर तनुश्री शंकर की ओर से कोरियोग्रॉफ की गई फिल्म की स्क्रीनिंग और नेताजी के जीवन पर एक डांस कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा. पोर्ट ब्लेयर के डॉ बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में एक समारोह में कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे.
अंडमान और निकोबार से जुड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति का सम्मान करने के लिए 2018 में प्रधानमंत्री ने रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा था. उस वक्त नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









