
'PM बनकर आ रही हैं शेख हसीना, जहां से आए हैं, वहीं चले जाएं', आवामी लीग नेता ने मोहम्मद यूनुस को दी चेतावनी
AajTak
शेख हसीना के एक करीबी सहयोगी ने कहा है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी होगी और वो पीएम बनकर लौटेंगी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के युवाओं ने गलती की है क्योंकि उन्हें भड़काया गया था. उन्होंने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के चेतावनी भी दी है.
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी और यूनाइटेड स्टेट्स अवामी लीग के उपाध्यक्ष रब्बी आलम ने बुधवार को कहा कि वो प्रधानमंत्री के रूप में देश में वापस आएंगी. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से कहा कि वे "जहां से आए हैं, वहीं वापस चले जाएं."
आलम ने बांग्लादेश के वर्तमान हालातों पर चिंता जताई और कहा कि देश पर हमला हो रहा है जिसे रोकने के लिए अतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आना चाहिए.
उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश पर हमला हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए. राजनीतिक विद्रोह ठीक है लेकिन बांग्लादेश में ये तो नहीं हो रहा. बांग्लादेश में जो हो रहा है वो आतंकियों का विद्रोह है.'
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
आलम ने शेख हसीना को शरण देने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के कई अन्य नेताओं को भी भारत ने शरण दे रखा है.
आलम ने कहा, 'भारत में हमारे बहुत से नेता रह रहे हैं और हम इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद देते हैं. हमारी प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुरक्षित ट्रैवल पैसेज देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद करता हूं. हम भारत के लोगों के प्रति भी कृतज्ञ हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









