
PM ऋषि सुनक के एक मंत्री ने दिया इस्तीफा, सहयोगियों को धमकाने का आरोप
AajTak
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रालय से एक मंत्री का इस्तीफा हो गया है. गैविन विलियम्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने साथी सहयोगियों को धमकाया था. सुनक ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और बयान भी जारी किया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बड़ा झटका लगा है. उन्हें पीएम बने कुछ दिन ही हुए हैं और अब यहां पर उनके मंत्रालय में पहला इस्तीफा हो गया है. गैविन विलियम्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने साथी सहयोगियों को धमकाया था. ऋषि सुनक ने भी उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और एक बयान भी जारी किया है.
जारी बयान में पीएम सुनक ने कहा है कि भारी मन के साथ मैंने गैविन विलियम्सन का इस्तीफा स्वीकार किया है. उनके निजी समर्थन और वफादारी के लिए शुक्रिया. इससे पहले की भी कई सरकारों में आपका योगदान अहम रहा है. अब गैविन विलियम्सन पर आरोप गंभीर लगी हैं, लेकिन वे इस्तीफा देने के बाद भी उनका खंडन करते हैं. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि इस मुद्दे को उछालकर सरकार के अच्छे कामों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है. इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया. उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वे इस मामले में हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.
अब गैविन विलियम्सन पर कोई पहली बार धमकाने के आरोप नहीं लगे हैं. पिछली सरकारों में भी जब वे मंत्री थे, उन पर इस तरह के आरोप लगे थे. गैविन देश के रक्षा और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. लेकिन उन दोनों पद से भी उन्हें कार्यकाल खत्म होने से पहले बर्खास्त करना पड़ गया था. ऐसे में गैविन का विवादों के साथ पुराना नाता रहा है. इस समय विपक्षी पार्टी गैविन के इस ट्रैक रिकॉर्ड को ही एक बड़ा मुद्दा बना रही हैं. उनकी नजरों में ऋषि सुनक को पहले से गैविन विलियम्सन के बारे में सबकुछ पता था, लेकिन फिर भी पहले उन्हें मंत्रालय में शामिल किया गया और फिर उनका बचाव भी हुआ. विपक्ष इसे कमजोर फैसला बता रहा है और ऋषि सुनक की विफलता से जोड़ रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









