
Pitru Paksh 2021: गया में ही पितरों का श्राद्ध करने क्यों जाते हैं लोग? जानें पौराणिक महत्व
AajTak
पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति पिंडदान और श्राद्ध करने की परंपरा है. अधिकतर लोगों की ये इच्छा होती है कि वो गया जाकर ही पिंडदान करें. हिंदू मान्यताओं के हिसाब से पिंडदान मोक्ष प्राप्ति का एक सजह और सरल मार्ग है. यूं तो हमारे देश के कई सारे स्थानों में पिंडदान किया जाता है लेकिन बिहार के फलगू तट पर बसे गया में इसका खास महत्व है. विष्णु पुराण के मुताबिक, Gaya में पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है और वे स्वर्ग चले जाते हैं. माना जाता है कि स्वयं विष्णु यहां पितृ देवता के रूप में मौजूद हैं, इसलिए इसे 'पितृ तीर्थ' भी कहा जाता है. देखें

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











