Pike county massacre: 2 साल की बच्ची को पाने के लिए परिवार ने किए 8 कत्ल, अमेरिका का खूनी नरसंहार
AajTak
22 अप्रैल 2016 में अमेरिका के ओहियो स्थित पाइक काउंटी शहर में 8 लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. केस इतना पेचीदा था कि इसे सोल्व करते-करते एक समय ऐसा भी आया कि पुलिस ने इसकी जांच तक बंद कर दी. लेकिन फिर से यह केस खुला और आरोपियों को पकड़ लिया गया. इस हत्याकांड के पीछे क्या थी वजह? कौन थे वे लोग जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया? कैसे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया? चलिए विस्तार से जानते हैं इस खतरनाक नरसंहार के बारे में...
केस की शुरुआत होती है अमेरिका में ओहियो राज्य (Ohio) के पश्चिमी हिस्से में बसे पाइक काउंटी (Pike County) शहर से. इस शहर में कुल 24 हजार लोग ही रहते हैं. जिनमें से आधे से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे की जिंदगी जीते हैं. 22 अप्रैल 2016 की सुबह बॉबी और जेम्स नामक भाई-बहन अपने रिश्तेदारों से मिलने एक घर में पहुंचे. गाड़ी पार्क करके जैसे ही दोनों घर के अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि घर पर मौजूद उनके सभी परिवार वालों की मौत हो चुकी है. बॉबी ने तुरंत पुलिस को फोन किया.
पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि वहां एक साथ तीन घर हैं. बॉबी और जेम्स ने बताया कि ये तीनों घर उनके रिश्तेदारों के हैं. और इन तीनों घरों के अंदर उनके रिश्तेदारों की लाशें पड़ी हुई हैं. पुलिस पहले घर में घुसी तो वहां का हाल देखकर उनके होश उड़ गए. दरअसल, इससे पहले उन्होंने ऐसा क्राइम सीन अपनी जिंदगी में नहीं देखा था. घर के अंदर लिविंग रूप में 48 साल के क्रिस्टोफर (Christopher) की लाश पड़ी थी. क्रिस्टोफर को कुल 9 गोलियां मारी गईं थीं. 4 गोलियां सिर पर, 2 आंख पर, 2 दिल पर और एक गोली पांव में मारी गई थी. पुलिस ने पाया कि क्रिस्टोफर ने हमलावरों से खुद को बचाने के लिए हाथापाई भी की थी, लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाया.
दूसरे कमरे में गैरी रॉडन की लाश पुलिस फिर अंदर दूसरे कमरे में गई तो वहां उन्हें 48 साल के गैरी रॉडन (Gary Rhoden) का शव मिला. गैरी क्रिस्टोफर का कजिन था. इसे भी बिल्कुल पास से गोलियां मारी गई थीं. लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे इसे सोते-सोते ही गोलियां मार दी गई हों. गैरी को कुल 3 गोलियां मारी गई थीं. 1 गोली सिर पर और दो गोलियां छाती पर मारी गई थीं. पुलिस को इस घर से सिर्फ दो लाशें मिलीं.
दूसरे घर में दो लाशें इसके बाद जांच करते-करते पुलिस जब बराबर वाले घर में गई तो उन्हें वहां क्रिस्टोफर की बेटी हना गिले (Hannah Gilley) और उसके मंगेतर फ्रैंकी रॉडन (Frankie Rhoden) की लाशें मिलीं. ये दोनों एक ही बेड पर सोए हुए थे. दोनों को भी सोने के दौरान ही गोलियां मारी गईं थीं. लेकिन उनके साथ में 4 महीने का बेटा भी सोया हुआ था, जिसे हमलावर ने छोड़ दिया था. उसे गोली नहीं मारी. पुलिस ने देखा कि फ्रैंकी के सिर में तीन गोलियां मारी गईं थीं. जबकि, हना गिले के सिर और आंख में तीन गोलियां मारी गईं थीं.
तीसरे घर में तीन लाशें वहां से निकलकर जब पुलिस तीसरे घर पर पहुंची तो वहां उन्हें हना रॉडन (Hannah Rhoden) और क्रिस जूनियर (Chris Junior) की लाशें मिलीं. हना रॉडन क्रिस्टोफर की दूसरी बेटी थी. जबकि, क्रिस उनका ही रिश्तेदार था. हना रॉडन यहां अपनी सौतेली मां डैना (Dana Rhoden) के साथ रहती थी. इस घर में डैना का भी शव मिला. डैना को कुल 5 गोलियां मारी गईं थीं. जिनमें से 4 उसके चेहरे पर और एक छाती पर लगी थी. बदकिस्मती की बात ये थी कि हना रॉडन ने 4 दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. यहां भी हमलावर ने बच्चे को जिंदा छोड़ दिया था. जबकि, हना रॉडन ने अपनी 2 वर्षीय बेटी सोफिया (Sophia) को क्रिस्टोफर के पास कुछ दिन रहने के लिए छोड़ा हुआ था. लेकिन सोफिया को भी हमलावरों ने कुछ नहीं किया था.
फिर मिली 8वीं लाश 'New York Post' के मुताबिक, अभी तक पुलिस को कुल 7 लाशें मिलीं थीं. वहां घटनास्थल पर मौजूद बॉबी और जेम्स भी सदमे में थे क्योंकि उनके परिवार के 7 लोगों की मौत हो चुकी थी. तभी उन्हें ख्याल आया अपने एक और कजिन भाई का, जिसका नाम कैनेथ रॉडन (Kenneth Rhoden) था. वह कुछ किलोमीटर दूर ही रहता था. दोनों ने कैनेथ को फोन करके सब कुछ बताने की कोशिश की. लेकिन कैनेथ ने फोन नहीं उठाया. फिर बॉबी और जेम्स को टेंशन हुई कि आखिर कैनेथ फोन क्यों नहीं उठा रहा. तुरंत उन्होंने इस बात को पुलिस को बताया. पुलिस तुरंत कैनेथ के घर पहुंची तो देखा कि वह भी वहां मृत पड़ा हुआ है. उसके सिर पर चार गोलियां मारी गईं थीं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







