
PHOTOS में देखें 110 दिन तक सड़कों पर दौड़ती रहने वाली लड़की की लाइफ
AajTak
सूफिया खान ने रनिंग की शुरुआत 16 दिसंबर 2020 की थी. 6 अप्रैल 2021 को ये रनिंग पूरी की. वह पैशन को फॉलो करने के लिए एविएशन की नौकरी छोड़ चुकी है.
रनर सूफिया खान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल, उन्होंने सबसे कम समय में स्वर्णिम चतुर्भुज शहरों की दूरी नापकर रिकॉर्ड बनाया है.
उन्होंने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई से जुड़ी सड़क पर दौड़कर यह रिकॉर्ड बनाया है. सूफिया खान रनिंग के पैशन को फॉलो करने लिए एविएशन की नौकरी भी छोड़ चुकी हैं.
Be yourself and don't worry, tge world will adjust 😎 pic.twitter.com/bpV3E5Kwsg
सूफिया खान दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने इस रिकॉर्ड रनिंग की शुरुआत दिल्ली से ही की. उन्होंने 6002 किलोमीटर की दूरी 110 दिन, 23 घंटे और 24 मिनट में पूरी की की. उन्होंने 16 दिसंबर 2020 को दौड़ना शुरू किया था और 6 अप्रैल 2021 को दौड़ खत्म किया.
🏃🏻♀️⚡️ pic.twitter.com/7ihmza4ysy
सूफिया खान के नाम कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी सबसे कम समय में तय करने का भी रिकॉर्ड है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












