
PhonePe यूजर सावधान! इस तरह लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं साइबर ठग
AajTak
साइबर ठग आए दिन ठगी के नए-नए तरीकों को इजाद कर रहे हैं. इस वक्त जालसाजों ने 'पीएम किसान योजना' के नाम से बनाए गए मालीशियस ऐप के जरिए लोगों को ठगना शुरू किया है. इस ऐप के डाउनलोड करने के बाद यूजर सारी संवेदनशील जानकारी जालसाजों के पास पहुंच जाती है.
साइबर ठग आए दिन ठगी के नए-नए तरीकों को इजाद कर रहे हैं. इस वक्त जालसाजों ने 'पीएम किसान योजना' के नाम से बनाए गए मालीशियस ऐप के जरिए लोगों को ठगना शुरू किया है. इस ऐप के डाउनलोड करने के बाद यूजर सारी संवेदनशील जानकारी जालसाजों के पास पहुंच जाती है. इसके साथ ही वो एसएमएस ट्रैफिक को भी कंट्रोल कर लेते हैं. इसके जरिए फोन पे (PhonePe) से लोगों के पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं. ऐसे कई मामलों में लोगों को बाद में पता चलता है.
तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को ऑनलाइन ठगी के इस नए तरीके का खुलासा करते हुए लोगों को वित्तीय लेनदेन के लिए केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी है. पुलिस को फोनपे के जरिए अनधिकृत डेबिट की जांच के दौरान 'पीएम किसान योजना' नामक इस ऐप के बारे में पता चला. इस ऐप को व्हाट्सएप सहित कई चैनलों के जरिए प्रसारित किया गया. लोगों ने इसे अधिकृत ऐप समझकर डाउनलोड कर लिया, जिसके बाद उनसे ठगी होती रही.
साइबर क्राइम ब्रांच ने बताया कि जालसाज यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म पर डिवाइस को पंजीकृत करने के लिए इंटरसेप्ट किए गए डेटा का उपयोग करते हैं. इससे अनधिकृत लेनदेन संभव हो जाता है. यह एक वेब फ़ॉर्म के माध्यम से नाम, आधार संख्या, पैन और जन्म तिथि जैसे संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा भी एकत्र करता है. इसने कई लोगों को वित्तीय और भावनात्मक संकट में डाल दिया है, जिसमें ठग सरकारी योजनाओं और तात्कालिकता से जुड़े भरोसे का फायदा उठाते हैं.
पिछले कुछ समय से UPI एप्लीकेशन खास तौर पर PhonePe के जरिए अनधिकृत बैंक ट्रांजैक्शन की कई घटनाएं सामने आई हैं. केवल इसी महीने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के ज़रिए तमिलनाडु में लगभग 7 शिकायतें दर्ज की गई हैं. पीड़ितों ने PhonePe के जरिए बिना उनकी जानकारी के उनके बैंक खातों से अप्रत्याशित कटौती की रिपोर्ट की है. जांच मे पता चला है कि सभी रिपोर्ट किए गए मामलों में काटी गई राशि विशेष रूप से Amazon Pay में ट्रांसफर की गई थी. बताते चलें कि भारत में साइबर क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. स्कैमर्स लगातार नई-नई तरकीबें खोजकर लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगने में लगे हुए हैं. यही वजह है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं. एक फोन कॉल या SMS से लोगों के बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो जाते हैं. ये स्कैमर्स लोगों को कॉल या मैसेज के जरिए उनकी निजी जानकारी चुराकर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं.
इस तरह की ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है. कॉल्स से फ्रॉड होने के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने लोगों को सावधान करते हुए एक अलर्ट जारी किया है. TRAI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को एक नए कॉल स्पैम के बारे में जानकारी दी है. इनमें मोबाइल नेटवर्क को बंद करने के लिए कहा जा रहा है.
TRAI ने बताया कि स्कैमर्स लोगों को उनके नेटवर्क को बंद करने की धमकी देकर उनसे पैसे मांग रहे हैं. कॉल करके यूजर को नियमों को तोड़ने की वजह से उनके नेटवर्क को बंद करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम चुकाने को कहते हैं. लेकिन ऐसी कोई कॉल TRAI की तरफ से नहीं की जा रही हैं. यदि लोगों को इस तरह की कोई भी कॉल आती है तो उन्हें इसकी शिकायत तुरंत संचार साथी पोर्टल पर करनी चाहिए.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



