
PhonePe की सर्विस दोबारा शुरू, कई यूजर्स को पेमेंट करने में आई थी परेशानी
AajTak
भारत के दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सोमवार शाम को PhonePe की सर्विस अचानक कुछ देर के लिए ठप पड़ गईं थीं, जिसके कुछ देर बाद ये सर्विस दोबारा शुरू हो गईं. इसको लेकर खुद PhonePe के फाउंडर ने पोस्ट किया और इस समस्या के बारे में बताया.
भारत के दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सोमवार शाम को PhonePe की सर्विस अचानक ठप पड़ गईं, जिसके कुछ देर बाद ही ये सर्विस दोबारा पटरी पर लौट आईं. इस दौरान बहुत से यूजर्स PhonePe पेमेंट नहीं कर पाए. ऐसे में जो भी यूजर्स PhonePe से पेमेंट करना चाहते थे, उनको इस समस्या का सामना करना पड़ा.
Downdetector से पता चला था कि आउटेज की शुरुआत करीब सोमवार शाम को हुई और कुछ ही समय में सैकड़ों लोगों ने रिपोर्ट दर्ज की. इस दौरान कई यूजर्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और इस परेशानी को लेकर पोस्ट किया. बहुत से यूजर्स ने पेमेंट ना कर पाने के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं.
दरअसल, PhonePe के फाउंडर और CTO राहुल चारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया और उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को अचानक से उनके प्लेटफॉर्म्स पर पेमेंट फेल होने लगीं. पोस्ट के आखिरी में उन्होंने इसको लेकर माफी भी मांगी.
PhonePe के फाउंडर का पोस्ट
Paytm और अन्य ऐप करते रहे काम
इस दौरान Paytm और अन्य पेमेंट्स की सर्विस अपना काम करती रहीं. हालांकि जो यूजर्स PhonePe पर पेमेंट करना चाहते उनको पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा जो यूजर्स Paytm से Paytm पर पेमेंट कर रहे थे, उनको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. Paytm ने इसको लेकर पोस्ट किया और बताया कि सब कुछ ठीक है और UPI काम कर रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












