
Petrol Price Hike: महंगाई का अटैक! दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ी
AajTak
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है और इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है. इससे पहले आज ही सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर पर बढोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61 जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 93.87 हो गई है. इससे पहले शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतें (CNG Prices) बढ़ाने के बाद पीएनजी के भी भाव (PNG Price Hike) बढ़ा दिए गए हैं. इस फैसले का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है और इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें आज से यानी 01 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में पीएनजी की कीमतें आज से 41.71/SCM हो गई हैं.
सीएनजी की भी इतनी बढ़ी कीमतें
इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतें भी बढ़ाने की जानकारी दी थी. दिल्ली में सीएनजी के दाम 80 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ताजी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, जो अभी तक 60.01 रुपये प्रति किलोग्राम थीं. वाहनों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की बात करें तो पिछले 6 महीने के दौरान देश के कुछ शहरों में इसकी कीमतें 37 फीसदी तक महंगी हो चुकी हैं.
कमर्शियल सिलेंडर हुआ 250 रुपये महंगा
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम शुक्रवार सुबह ही 250 रुपये बढ़ा दिए गए. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,253 रुपये पर पहुंच गई. पिछले साल 3 नवंबर को एक्साइज (Excise Duty) में कमी किए जाने के बाद डीजल-पेट्रोल के दाम महीनों तक स्थिर रहे. पिछले महीने 22 मार्च से फिर रोज दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ. इस दौरान सिर्फ 2 दिन ऐसे रहे, जब डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े. इन 11 दिनों में डीजल और पेट्रोल के भाव 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. अभी हाल ये है कि राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल फिर से शतक मार चुका है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






