Petrol-Disel Price Today: एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राजधानी दिल्ली समेत जानें अपने शहर की कीमत
ABP News
पेट्रोल और और डीजल आज एक बार फिर महंगे हुए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल और 96 रुपये 41 पैसे और डीजल 87 रुपये 28 पैसे प्रति लीटर हो गया है.
नई दिल्ली: तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. पेट्रोल और और डीजल आज एक बार फिर महंगे हुए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल और 96 रुपये 41 पैसे और डीजल 87 रुपये 28 पैसे प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोलियम मंत्री बोले- कांग्रेस शासित राज्य पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाएंपेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी को जनता की सचमुच चिंता है तो राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कांग्रेस शासित राज्यों को वाहन ईंधन पर करों में कटौती करनी चाहिए. उन्होंने माना कि पेट्रोलियम ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से उपभोक्तओं को तकलीफ हो रही है पर यह भी कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन और मुफ्त टीकाकरण के लिए सरकार को धन का प्रबंध कहीं से तो करना ही होगा.More Related News













