
Petrol-Diesel Price Today: क्या पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? तेल की कीमतों पर जानें लेटेस्ट अपडेट
AajTak
देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं. IOCL के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) में कमी आने के बाद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव स्थिर हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है.
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल के भाव में अभी गिरावट नहीं आएगी तो तेल के दामों पर महंगाई की मार से राहत मिली रह सकती है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच पेट्रोल और डीजल का रेट्स (Petrol Diesel Prices) अभी स्थिर रह सकते हैं.
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में कहा कि कच्चे तेल के भाव गिरने के बाद भी भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कटौती नहीं करेंगी. दरअसल, तेल कंपनियां पुराने घाटे की भरपाई में लगी हुई हैं. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए. पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, आज (सोमवार), 12 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है.
जानें अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें...
अजमेर
जयपुर

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












