
Pele FIFA World Cup 2022: 'डिएगो मुस्कुरा रहे होंगे...', अर्जेंटीना की जीत पर अस्पताल से पेले का इमोशनल मैसेज
AajTak
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. फ्रांस के खिलाफ हुए फाइनल मैच में पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत पर लीजेंड पेले ने अर्जेंटीना को बधाई दी.
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को विश्व कप जीतने की बधाई दी है. साथ ही उन्होंने फ्रांस के किलियन एम्बापे को भी फाइनल में हैट्रिक बनाने के लिए बधाई दी. एक खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड तीन बार विश्व कप जीतने वाले पेले सांस संबंधी दिक्कतों का उपचार कराने के लिए अभी अस्पताल में भर्ती हैं.
उन्होंने कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना की फ्रांस पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत के बाद इंस्टाग्राम पर अपना संदेश पोस्ट किया. अर्जेंटीना और फ्रांस अतिरिक्त समय के बाद 3-3 से बराबर चल रहे थे, जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया.
लीजेंड पेले ने कहा, ‘फुटबॉल ने आज फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की. मेसी ने अपना पहला विश्वकप जीता, जिसके वह पूरे हकदार थे. मेरे प्रिय मित्र एम्बापे ने फाइनल में चार (पेनल्टी शूटआउट के गोल सहित) गोल किए. हमारे खेल के भविष्य के लिए यह शानदार प्रदर्शन देखना किसी उपहार से कम नहीं था.’
आपको बता दें कि मेसी ने मैच में दो गोल किए, जबकि फ्रांस की तरफ से तीनों गोल एम्बापे ने दागे. पेले ने सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले अफ्रीकी देश मोरक्को को भी बधाई दी और अपने संदेश के आखिर में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना को भी याद किया. पेले ने लिखा, ‘बधाई अर्जेंटीना. निश्चित तौर पर अभी डिएगो मुस्कुरा रहे होंगे.’
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच की बात करें तो अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुए इस मैच को अबतक का सबसे रोमांचक फाइनल कहा जा रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रुका था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट तक जंग गई. जहां पर अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से मात दी.
फीफा फाइनल में किए गए गोल

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






