
Pegasus से iPhone भी नहीं है सेफ, जासूसी सॉफ्टवेयर पर WhatsApp CEO ने भी बड़ी बात कही
AajTak
Pegasus एक बार फिर से चर्चा में है. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार Pegasus स्पाईवेयर यूज करके पत्रकरों, एक्टिविस्ट और कई लोगों पर नजर रखी जा रही है. Pegasus को इजरायली कंपनी NSO Group ने बनाया है. इससे WhatsApp चैट्स को भी पढ़ा जा सकता है. इस पर अब WhatsApp के सीईओ ने बयान दिया है.
Pegasus एक बार फिर से चर्चा में है. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार Pegasus स्पाईवेयर यूज करके पत्रकरों, एक्टिविस्ट और कई लोगों पर नजर रखी जा रही है. Pegasus को इजरायली कंपनी NSO Group ने बनाया है. इससे WhatsApp चैट्स को भी पढ़ा जा सकता है. इस पर अब WhatsApp के सीईओ ने बयान दिया है. Pegasus काफी एडवांस और पावरफुल सॉफ्टवेयर है. इसकी मदद से लोगों की जासूसी की जा सकती है. Apple लगातार दावा करता रहा है कि iPhones सबसे सेफ डिवाइस है लेकिन Pegasus से iPhones और Android दोनों को टारगेट किया जा सकता है. इस न्यूज पर WhatsApp के हेड Will Cathcart सामने आए हैं. उन्होंने कहा है NSO Group का खतरनाक स्पाईवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर में मानवाधिकारों के हनन के लिए किया जा रहा है. इसे रोकने की जरूरत है. इसको लेकर Will Cathcart कई ट्वीट्स किए हैं. उन्होंने बताया है किस तरह WhatsApp 2019 में NSO के टूल से लड़ा था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












