
PCB मतलब- पटवारी क्रिकेट बोर्ड, भारत की जीत के बाद उड़ा #PakistanCricket का मजाक
AajTak
World Cup 2023 Pakistan Cricket: सोशल मीडिया पर भारत की वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री के बाद लोग पाकिस्तान क्रिकेट का काफी मजाक उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर किए गए.
भारत ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल के मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 327 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इसी के साथ भारत की वर्ल्ड कप फाइनल में 12 साल बाद वापसी हुई है. पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के आम नागरिकों तक सभी ने भारतीय टीम की तारीफ की है. जीत की खुशी में लोगों ने कल एक बार फिर दिवाली मनाई. इस बीच सोशल मीडिया पर भी लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं.
इस मैच से पहले पाकिस्तान में भारत की हार की दुआ मांगी जा रही थी. मगर अब वो खुद ट्रोल हो रहा है.
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को लेकर खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. सना नाम की यूजर लिखती हैं, 'चीफ सलेक्टर- पटवारी वहाब रियाज. RIP #PakistanCricket !'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











