
PCB के पूर्व चेयरमैन बोले- भारत-पाक के बीच शुरू हो जिन्ना-गांधी ट्रॉफी, एशेज की तर्ज पर हो सीरीज
AajTak
जाका अशरफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को दोबारा शुरू करने पर जोर दिया है. दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी. उस वक्त जाका अशरफ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन थे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन जाका अशरफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को दोबारा शुरू करने पर जोर दिया है. दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी. उस वक्त जाका अशरफ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन थे. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जाका अशरफ दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों के मुद्दे पर बोल रहे थे. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जिन्ना-गांधी ट्रॉफी के आयोजन के विचार को दोहराया. अशरफ के मुताबिक उन्होंने पीसीबी का चेयरमैन रहते हुए भी उन्होंने इस नाम से सीरीज का सुझाव दिया था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












