
PBKS vs MI Playing XI, IPL 2025: हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर में आज कौन मारेगा बाजी... क्वालिफायर-2 में ये हो सकती है प्लेइंग 11
AajTak
पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में आरसीबी के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को 20 रनों से हराकर छठे खिताब की कदम बढ़ाया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर-2 में आज (1 जून) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका मुकाबला 3 जून (मंगलवार) को इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. दूसरी ओर हारने वाली टीम का सफर मौजूदा सीजन में यहीं थम जाएगा.
मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में आरसीबी के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते निश्चित तौर पर उसका आत्मविश्वास डिग गया होगा. पंजाब किंग्स को अगर पहली बार चैम्पियन बनना है तो उसे इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स (GT) को 20 रनों से हराकर छठे खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया.
पंजाब किंग्स की तुलना में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ मैचों का ज्यादा अनुभव है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खिलाड़ी पिछले मैच में मिली करारी हार को भूल जाएं. मार्को जानसेन की अनुपस्थिति और आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल की अनुपलब्धता टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है. इससे उसके मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है. मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का रोल भी काफी अहम जाता है.
रोहित शर्मा क्या फिर करेंगे कमाल?
जहां तक पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सवाल है तो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुरू में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली थी. रोहित शर्मा फिर से लय में लौट आए हैं और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के लिए उन पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है क्योंकि उसने खेल के हर डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











