
Paytm FASTag, रिचार्ज और UPI... जानिए कौन-सी सर्विसेस आज से हुईं बंद और कौन-सी चलेंगी?
AajTak
RBI ने Paytm Payment बैंक की तमाम सर्विसेस पर पिछले महीने रोक लगा दी थी. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च तक इन सर्विसेस को बंद करने की बात कही थी. लोगों में इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन है कि 15 मार्च के बाद पेटीएम की कौन-सी सर्विसेस काम करेंगे और कौन-सी नहीं. आइए जानते हैं आप इस पेमेंट प्लेटफॉर्म की किन सर्विसेस को पहले की तरह यूज कर पाएंगे.
Paytm Payment Bank पर RBI ने पिछले महीने कार्रवाई की थी, जिसके बाद बैंक की तमाम सर्विसेस पर रोक लगा दी गई थी. चूंकि, Paytm Payment Bank और Paytm ऐप के नाम एक जैसे हैं, तो लोगों में इसे लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूजन है. यूजर्स इस बात से परेशान हैं कि कौन-सी सर्विसेस चलेंगी और कौन-सी नहीं.
RBI की तय डेडलाइन के हिसाब से 15 मार्च के बाद Paytm Payment बैंक की सर्विसेस नहीं मिलेगी. Paytm ने अपनी तमाम सर्विसेस को लेकर एक जरूरी पेज लाइव किया है. ये पेज पेटीएम ऐप पर और उनके वेब वर्जन दोनों पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं 15 मार्च के बाद भी पेटीएम की कौन-सी सर्विसेस मिलती रहेंगी.
कंपनी ने साफ किया है कि आप पहले की तरह ही Paytm ऐप की मदद से बिल पेमेंट और फोन रिचार्ज कर सकेंगे. ये सर्विस पहले की तरह ही काम करती रहेगी. इसके अलावा आप पहले की तरह ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके मूवी टिकट्स और अपने ट्रैवल टिकट्स को बुक कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: Paytm जैसा RBI का एक और एक्शन, शेयर 20 फीसदी टूटा
इन सर्विसेस पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. Paytm QR और साउंडबॉक्स सर्विसेस पहले की तरह ही काम करती रहेंगी. अब सवाल आता है कि क्या आप पेटीएम पेमेंट बैंक वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे. 15 मार्च के बाद आपको ये सर्विस नहीं मिलेगी. उससे पहले तक कंपनी इससे बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा दे रही थी.
15 मार्च तक आप इन कार्ड्स को यूज कर सकते थे. हालांकि, इसे मौजूद बैलेंस का ही इस्तेमाल किया जा सकता था. 15 मार्च के बाद आप Paytm Payment Bank से जारी हुए FASTag और NCMC कार्ड को रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. आपको इन्हें क्लोज करना होगा. इसके लिए आप बैंक को रिक्वेस्ट कर सकते हैं. जिसके बाद आप नया फास्टैग खरीद पाएंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












