
Pat Cummins ODI Captain: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, पैट कमिंस को मिली वनडे की कप्तानी और वर्ल्ड कप जिताने की जिम्मेदारी
AajTak
पिछले ही महीने एरॉन फिंच ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने वनडे फॉर्मेट के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. बोर्ड ने यह जिम्मेदारी पैट कमिंस को सौंपी है. बता दें कि पैट कमिंस पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
Pat Cummins ODI Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन के आगाज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हालांकि यह बदलाव वनडे फॉर्मेट के लिए किया गया है. स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस को अब ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कप्तानी सौंप दी गई है.
कप्तानी के साथ ही पैट कमिंस के कंधों पर पर टीम को वनडे वर्ल्ड कप जिताने की जिम्मेदारी भी रहेगी. क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप भी अगले ही साल के शुरुआत में होने वाला है. बता दें कि पैट कमिंस पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने घर में शुरु होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है. यह भी घरेलू सीरीज ही रहेगी. इसी सीरीज से 29 साल के पैट कमिंस वनडे फॉर्मेट में अपनी कप्तानी की शुरुआत करते नजर आएंगे. जबकि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी एरॉन फिंच ही संभाल रहे हैं.
कमिंस ने पिछले महीने ही संन्यास लिया
दरअसल, इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कप्तानी भी एरॉन फिंच ही संभाल रहे थे. मगर उन्होंने पिछले महीने ही (सितंबर) वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को वनडे फॉर्मेट के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त करना था.
इस विचार विमर्श के बाद बोर्ड ने पैट कमिंस को ही कमान सौंप दी. फिंच ने केर्न्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 146वां और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था. हालांकि फिंच टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












