
Parliament Live: लोकसभा अनिश्चितकाल तक स्थगित, स्पीकर की नसीहत- संसद की गरिमा सामूहिक जिम्मेदारी
AajTak
संसद के चालू शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक दिन पहले हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. विपक्ष ने विजय चौक पर प्रोटेस्ट किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
संसद के चालू शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक दिन पहले हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. विपक्ष ने विजय चौक पर प्रोटेस्ट किया. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद पांच मिनट भीतर ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










